उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 के बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदल अपने भाई के अंतिम संस्कार का सामान खरीदने आया युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के धनाजीपुर गांव निवासी प्रभु के 50 वर्षीय पुत्र राम प्रसाद की बीती रात हृदय गति रुकने से उसकी मौत हो गई थी। उसके अंतिम संस्कार में लगने वाले सामन को खरीदने उसका 45 वर्षीय छोटा महेश घर से पैदल थरियांव कस्बे आया था।

जब वह कस्बे के समीप नेशनल हाईवे 2 बाईपास पर था। तभी रोड से गुजरा अज्ञात वाहन उसको टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे महेश रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई तो पुलिस ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी 108 एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी हरिओम सचान व पायलेट दिनेश गुप्ता ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!