G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सेमरहटा गांव में घर के समीप खेतों में बकरी बाँध रहे किशोर को जहरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई जो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सेमरहटा गांव निवासी शिव सागर का 17 वर्षीय पुत्र शीतल घर के समीप स्थित अपने खेत में बकरी बाँध रहा था।

तभी उसको जहरीले सांप ने काट लिया सांप काटने की बात उसने घर आकर अपने परिजनों को बताइ तो तुरंत परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share