उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के सिजौली गांव में पारिवारिक कलह के चलते युवक ने फाँसी। लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सिजौली गांव निवासी रज्जन प्रसाद के 29 वर्षीय पुत्र राहुल प्रसाद ने परिवारिक कलह के चलते घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

परिजनों ने जब उसको फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो घर मे हड़कम्प मच गया। तुरंत उसको फंदे से उतार का इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए कानपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वही साथ आए राहुल के बड़े भाई इंदल कुमार ने बताया कि राहुल का अपनी पत्नी चेतन देवी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उसी के बाद उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी होने पर हम लोग इलाज के लिए अस्पताल लेकर आया है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!