उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर हसवा पुलिस चौकी के समीप अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार रोड पर गिर कर दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के छिछनी गाँव निवासी छत्रपाल सिंह का 60 वर्षीय पुत्र दया सिंह व गाँव निवासी जगसाली का 16 वर्षीय पुत्र अभिलाष सिंह दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आ रहे थे।

जब इनकी बाइक थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर हसवा पुलिस चौकी के समीप पहुंची। तभी अज्ञात वाहन इनकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकाल गया। जिससे बाइक रोड पर गिर गई और दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी कटोघन हाईवे पेट्रोलिंग की 1033 एंबुलेंस को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी जगदीश और पायलट राकेश विश्वकर्मा ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!