उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के जयचंदापुर गांव के समीप स्थित किसान अपने खेत बाइक पर सवार होकर गया था। वापस घर लौटते समय उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक पर सवार युवक घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के जयचंदापुर गाँव निवासी जगनंदन का 27 वर्षीय पुत्र सुनील कुमार बाइक पर सवार होकर गांव के समीप स्थित अपने खेत गया था।

वहां से वापस घर लौटते समय रास्ते में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक चालक सुनील कुमार घायल हो गया हादसे की जानकारी उसके।परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचकर फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती का उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share