उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी तहसील में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट द्वारा एक 8 सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौपा गया। जिसमें समस्याएं हल करने की मांग की गई। कहां गया कि वर्तमान समय में किसानों को सबसे अधिक खाद की जरूरत है इसलिए सभी समितियां में खाद उपलब्ध कराई जाए ताकि किसानों को समय से और पर्याप्त रूप से खाद मिल सके। नगर के तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सोमवार की दोपहर करीब 12:00 बजे भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के लोगों ने जिलाधिकारी फतेहपुर को संबोधित एक आठ सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी बिंदकी प्रियंका अग्रवाल को सौपा। जिसमें मांग की गई की किसानों को रवि फसल की बुवाई हेतु डीएपी खाद सभी समितियो में उपलब्ध कराई जाए। अखरी ट्रिपल मर्डर कांड में प्रशासन द्वारा किए गए वादों को अविलंब पूरा किया जाए। मोरंग तथा गिट्टी लदे ओवरलोड ट्रकों द्वारा सड़कों को ध्वस्त किया जा रहा है इन पर रोक लगाई जाए। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के क्षेत्र में प्रस्तावित सरकंडी तथा बंझोलवा सब स्टेशन हेतु भूमि उपलब्ध कराई जाए। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग द्वारा पारादान से खूंटा मार्ग में ड्रेनेज का निर्माण कराया जाए। सहकारी समिति फरीदपुर बिंदकी की जमीन पर अवैध कब्जा हटवाया जाए। बिंदकी से चौडगरा मार्ग में पहरवापुर में नाली का निर्माण कराया जाए। ग्रामीण क्षेत्र में खरंजा व मार्गो से जानवरों को बांधने का अतिक्रमण हटाया जाए। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक उत्तम पटेल, जिला अध्यक्ष नवल सिंह पटेल, तहसील महासचिव अनूप सैनी तथा राधेश्याम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!