G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में हुई बारिश के चलते गिरे मकान के मलवे में महिला दब गई जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी स्वर्गीय समाप्त पासवान की 75 वर्षीय पत्नी मैंकी पासवान अपने घर में थी तभी बारिश के चलते उसका मकान गिर गया और वह मकान के मलवे में दब गई। ग्रामीणों को जानकारी हुई तो तुरंत दौड़कर मलवे में दबी मैंकी को बाहर निकला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुँचे मृतिका के परिजनों ने बताया बारिश के चलते गिरे मकान के मलवे में दबकर मौत हुई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share