G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर देहुली गांव की मोड पर रोड किनारे खड़े बाइक सवार को डम्पर टक्कर मारते हुए खंती में कूद गया। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के देहुली गांव निवासी जगरूप का 25 वर्षीय पुत्र अजय बाइक पर सवार होकर किसी काम से गया था।

वापस घर लौटते समय वह नेशनल हाईवे 2 पर अपने गांव की मोड पर खड़ा हो गया। तभी रोड से निकला डम्पर उसको टक्कर मारते हुए खंती में कूद गया। जिससे बाइक सवार अजय गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share