उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के एरायां गांव के समीप अपने खेतों में काम करने गए युवक को जहरीले साँप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी परिजनों को हुई तो परिजन उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के एरायां गांव निवासी बाबू का 45 वर्षीय पुत्र शाहिद गांव के समीप स्थित अपने खेतों में काम करने गया था।

तभी उसको किसी जहरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की बात उसने घर आकर अपने परिजनों को बताई तो परिजन अपने वाहन से उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी हाउस में रखवा दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!