उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के इन्द्रो पुल के समीप ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे रिक्शा चालक घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के अहमदपुर गांव निवासी राजाराम का 32 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र जो ई रिक्शा चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। ई-रिक्शे पर सवारी लेकर वह गाजीपुर थाना क्षेत्र के इन्द्रो गांव गया था।

तभी ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे रिक्शा चालक सुरेंद्र घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए गाजीपुर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share