उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र की सात मील के समीप बाइक सवार को ओमनी कार ने टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया हादशे की जामकारी उसके परिजनों को हुई तो घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव निवासी दशरथ का 19 वर्षीय पुत्र अमित कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के सात मील तिराहे पर पहुंची तभी ओमनी कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार अमित कुमार घायल हो गया हादशे की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी मनमोहन व पायलट शिवम ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share