उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के कस्बे के समीप नेशनल हाईवे 2 पर ट्रक ने ई-रिक्शे को टक्कर मार दिया। जिससे रिक्शे पर सवार मासूम सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के कूरा गांव निवासी जय नन्दन का 18 वर्षीय पुत्र विजय ई-रिक्शा चालक है। वह आज दोपहर थरियांव कस्बा से सवारी भरकर खागा जा रहा था। जैसे ही वह कस्बा से कुछ दूर नेशनल हाइवे 2 में पहुंचा तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दिया। जिससे स्व. शिवशंकर का 25 वर्षीय पुत्र महेन्द्र प्रजापति व उसकी मां रामसखी 50 एवं लालती पत्नी महेश 25 व उसका एक वर्ष मासूम बच्चा घायल हो गए। फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!