G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र के अन्दौली गांव में आज सुबह घर में खाना बना रही किशोरी पर खौलती दाल पलटने से किशोरी झुलस गई। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के अन्दौली गांव निवासी भगवान दास की 17 वर्षीय पुत्र संगीता आज सुबह अपने घर में खाना बना रही थी।

तभी कुकर में खौल रही दाल वही खुली रखी थी तभी संगीता किसी किसी काम से उठी और ठोकर लगने से वह कुकर पर गिरी कुकर की खौलती दाल संगीता पर पलट गई जिससे वह झुलस गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share