उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के काजीपुर गाँव में आज दोपहर परिवारिक कलह के चलते महिला ने ज़हरीलां पादर्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का प्रयास किया। जिसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के काजीपुर निवासी सीताराम की 50 वर्षीय पत्नी राजकुमारी ने आज दोपहर घरेलू कलह के चलते ज़हरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। कुछ समय पश्चात जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों को जानकारी हुई। तुरन्त परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एम्बुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हसि महिला की हालत चिन्ता जनक बनी हुयी है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!