उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव के चौराहे पर रोड पार कर रहे बृद्ध से बाइक सवार टकरा गया। जिसमे दोनों घायल हो गए घायलो को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गढ़ी गाँव निवासी चुनकई का 75 वर्षीय पुत्र शकूर शाह गांव के चौराहे पर किसी काम से रोड पार कर रहा था। तभी रोड से गुजरे बाइक सवार से उसकी भिडन्त हो गई जिसमें दोनों घायल हो गए।

घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बाइक सवार को कानपुर रेफर करते हुए शकूर को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!