उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के शरकी गांव में बीती रात सोते समय घर में मासूम को जहरीले सांप ने काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे थे तभी उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के शरकी गांव निवासी विमल कुमार की 4 वर्षीय पुत्री अर्पिता बीती रात अपने घर में सो रही थी। तभी उसको जहरीले साँप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर मासूम का इलाज कर रहे थे तभी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं साथ आए परिजनों को मौत की जानकरीं हुई तो सभी का रोरो कर हाल बेहाल होता रहा। घटना के बारे में मासूम मृतक के चाचा अरुण कुमार ने जानकारी दी।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share