G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव में अपने घर की खुली छत पर आज दोपहर गेहूं समेटते समय महिला छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव निवासी अली मोहम्मद की 55 वर्षीय पत्नी महरुन निसा खेत में काम करने गई थी।

वहां से दोपहर में धूप से वापस घर लौटी और अपने घर की खुली छत पर सूखने को फैलाए गेंहूँ को समेट छत पर चढ़ गई। तभी उसको चक्कर आया और वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अपने वाहन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती करो उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share