G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुआ कस्बे में पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के खजुआ कस्बे के लखना खेड़ा मोहल्ला निवासी वीरेंद्र का 19 वर्षीय पुत्र मनीष बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

तभी कस्बे में पिकअप ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे मनीष गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी लेकर पहुँचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती का उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share