उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हसवा विकास खंड क्षेत्र के अन्तर्गत सातों धरमपुर गाँव में हर वर्ष की भातिं इस बार भी आल्हा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आसपास के दर्जनों गाँवों के लोगों की भीड़ आल्हा सुनने के लिए पहूंची। पूर्व ग्राम प्रधान विष्णु सिंह ने आल्हा गायिका नेहा सिंह को शाल देकर सम्मानित किया गया। वही आल्हा कार्यक्रम का पूर्व ग्राम प्रधान विष्णु सिंह फीता काट कर शुभारम्भ किया। विख्यात आल्हा गायिका नेहा सिंह ने स्वर में ऊदल का ब्याह, माडो की लड़ाई, लोगों को सुनाया श्रुताओ ने खुब आनन्द लिया। बड़े लडाइयां महोबा वाले जिनसे हार गई तलवार, एक का मारे दुई मर जाएँ तीसर खाएं मर जाएँ। नेहा सिंह ने अपने स्वर का कहा कि फतेहपुर जिले कै हसवा ब्लॉक के सातों धरमपुर गाँव कै पूर्व ग्राम प्रधान विष्णु सिंह भैया जिये हजारों साल। आल्हा सुनने के लिए दर्जनों महिला की भीड़ पहूंची। वही पुरूषों के साथ साथ बच्चे भी आल्हा सुनने के पहुंचे। वही ग्राम प्रधान विष्णु सिंह ने बताया कि माँ दुर्गा की कृपा से 11 वर्षों से लगातार आल्हा कार्यक्रम का आयोजन किया जाता। आज की आधुनिकता की दौड़ में पुराने कार्यक्रम खत्म हो रहें हैं। जब तक मैं माता रानी कृपा मिलती रहेगी। मै गाँव सहित आसपास के लोगों के लिए आल्हा कार्यक्रम का आयोजन करवाते रहेगें। इस मौके पर सातों धरमपुर पूर्व ग्राम प्रधान विष्णु सिंह, सातों सुल्तानपुर अजीत यादव लाला, सातों पीत ग्राम प्रधान दिनेश यादव, पुरबर्जूग ग्राम प्रधान अजय मौर्य राजू, टीकर ग्राम प्रधान अधिवक्ता हरिश्चन्द्र यादव, पूर्व ग्राम प्रधान सातों जोगा मुन्ना मोबाइल, क्षतपाल सिंह, लाखन सिंह, कल्लू पाल, नंदी महराज, संतोष यादव, भूरा पासवान, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414
