उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दलेल खेड़ा गांव में घर से किसी काम के लिए निकली बृद्ध महिला पर गाँव के आवारा कुत्तों ने हमला कर उसको गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के दलेल खेड़ा गांव निवासी स्वर्गीय शगीर अहमद की 75 वर्षीय पत्नी बिलकीश फातिमा अपने घर से किसी काम के लिए निकली थी। तभी गांव में घूम रहे आवारा पाँच कुत्तों ने हमला कर दिया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत डंडा लेकर दौड़े और कुत्तों से बृद्धा को मुक्त कराया।

जब तक वह गम्भीर रूप से घायल हो चुकी थी तुरन्त उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!