उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर कस्बे के समीप पैदल जा रहे युवक को अज्ञात बाइक सवार टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे युवक रोड पर गिरकर घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर मलवा कस्बे के समीप लगभग 30 वर्षीय अज्ञात युवक रोड किनारे से पैदल जा रहा था। तभी रोड से निलला तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार उसको टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे युवक रोड पर गिरकर घायल हो गया।

हादसे की जानकारी एनएचआई की एंबुलेंस को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे एंबुलेंस के ईएमटी अनिल कुमार व पायलेट अल्ताफ खान ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। वही एम्बुलेन्स के ईएमटी अनिल कुमार ने बताया घायल युवक मानसिक रूप से कमजोर है वह अपना नाम पता नहीं बता पा रहा है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share