उत्तर प्रदेशनफतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के कुतुवापुर गांव के समीप स्थित जंगल में शौचक्रिया करने गई महिला को जहरीला सांप ने काट लिया। सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र कुतुवापुर गांव निवासी राम सिंह की 30 वर्षीय पत्नी रन्नो देवी गांव के समीप स्थित जंगल में शौचक्रिया करने गई थी।

तभी उसको जहरीला सांप ने काट लिया सांप काटने की बात उसने घर आकर अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share