उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के छितौली गांव में अपने घर की छत से सीढ़ियों से उतर रही महिला का पैर फिसल गया। जिससे महिला नीचे गिरकर घायल हो गई घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के छितौली गाँव निवासी हरिश चन्द की 35 वर्षीय पत्नी गायत्री देवी आज सुबह अपने घर की छत से सीढ़ियों से नीचे उतर रही थी। तभी उसका पैर फिसला और वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। हादसे की जानकारी उसके।परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share