G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के बेलदरिया मोड पर बाइकों की भिडन्त में एक बाइक सवार घायल हो गया। घायल अस्पताल में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के मसवानी मोहल्ला निवासी राज पाल पटेल का 34 वर्षीय पुत्र अभिषेक पटेल बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब उसकी बाइक कोतवाली क्षेत्र के बेलदरिया मोड पर पहुंची तभी दूसरी बाइक सवार उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया।

जिससे अभिषेक पटेल रोड पर गिरकर घायल हो गया। मौके पर मौजूद अभिषेक की 16 वर्षीय भांजी ईशा पटेल पुत्री राजकुमार पटेल ने घायल अवस्था में अपने मामा को प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाते हुए घटना की सूचना फोन कर घटना की सूचना अपने परिजनों को दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर अभिषेक का इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share