G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के चौडगरा कस्बे में अनियंत्रीत बाइक सवार रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के सत्तेपुर गांव निवासी स्वर्गीय राम खिलावन का 20 वर्षीय पुत्र रिंकू बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए कल्यानपुर थाना क्षेत्र में स्थित चौडगरा कस्बे गया था।

तभी उसकी बाइक कस्बे में अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे बाइक चालक रिंकू घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share