G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के पुराइन गांव के समीप दो बाइको की आपस में भिडन्त हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए घायल अवस्था में उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार खखरेरू थाना क्षेत्र के रुहेल्लापुर गाँव निवासी राम चंद का 22 वर्षीय पुत्र पिंटू बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए खागा कोतवाली क्षेत्र के पुराइन गाँव आया था।

तभी दूसरी बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई। जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए घायल अवस्था में दोनो को इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद पिंटू को सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही दूसरी बाइक सवार के परिजन उसको कहीं और इलाज कराने लेकर चले गए। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर पिंटू को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share