G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के आधारपुर गांव के समीप तेज रफ्तार बाइक सवार कुत्ते से टकराकर घायल हो गया। हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के उनुवा आधारपुर गांव निवासी मुन्ना का 22 वर्षीय पुत्र आकाश बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए कशेरवा गाँव गया था।

वहां से वापस लौटते समय जब उसकी बाइक।गांव के समीप पहुंची तभी अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया। उसकी बाइक कुत्ते से टकरा कर गिर गई। जिससे बाइक चालक आकाश घायल हो गया हादशे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत मौके पर पहुंचे और फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने आकाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share