G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 के बाईपास के समीप ट्रक पर चढ़कर चालक त्रिपाल की रस्सी बांधते समय नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कानपुर जनपद के रामादेवी थाना क्षेत्र के सझिया काशीराम कॉलोनी मोहल्ला निवासी शिव गोपाल का 50 वर्षीय पुत्र राकेश जो ट्रक चालक है। वह ट्रक लेकर फतेहपुर आया था तभी खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 के बाईपास के समीप ट्रक खड़ा कर ट्रक पर चढ़कर त्रिपाल की रस्सी बांध रहा था। तभी वह नीचे गिरकर घायल हो गया घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share