उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज मोहल्ले में बाइक और मोपेड की आपस में भिडन्त हो गई जिसमें दोनों चालक घायल हो गए। घायल अवस्था मे दोनो को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के कोरका तोड़ा गाँव निवासी काशी प्रसाद का 40 वर्षीय पुत्र कमल सिंह बाइक पर सवार होकर शहर किसी काम से आ रहा था।

जब उसकी बाइक सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज पहुंची तभी अचानक सदर कोतवाली क्षेत्र के ज्वालागंज मोहल्ला निवासी मुन्ना गुप्ता का 25 वर्षीय पुत्र राहुल गुप्ता मोपेड सवार होकर सामने से आ गया। और दोनों की भिड़ंत हो गई जिसमे दोनों घायल हो गए। घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एम्बुलेन्स ने घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!