उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के सदर अस्पताल में घायल अवस्था में एक किसान को उसके परिजनों द्वारा अपने वाहन से इलाज के लिए पहुंचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कौशाम्बी जनपद के सैनी थाना क्षेत्र के धुमाई लोधन का पुरवा गाँव निवासी स्व. छेदी लाल का 30 वर्षीय पुत्र कुशल सिंह गाँव के समीप स्थित अपने खेत वह पैदल जा रहा था।

तभी रास्ते से गुज़रे बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दिया। जिससे कुशल सिंह गिरकर घायल हो गया हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उसको अपने प्राइवेट वाहन से इलाज के लिए फतेहपुर जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Share
Share