उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के राधा नगर थाना क्षेत्र में परिजनों की डाँट से क्षुब्ध होकर किशोरी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार राधानगर थाना क्षेत्र के देवीगंज मोहल्ला निवासी कैलाश गुप्ता की 12 वर्षीय पुत्री सोनम देवी गुप्ता को मां ने किसी बात को लेकर डांट डपट दिया। इसी बात से क्षुब्ध होकर किशोरी ने घर के अन्दर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। और जानू ने जब सोनम को फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!