G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर हसवा गाँव की मोड़ के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बिलन्दा कस्बा निवासी राजू दुबे का 22 वर्षीय पुत्र सौरभ दुबे बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर हसवा गाँव की मोड़ के समीप पहुंची तभी चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार सौरभ गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादशे कि जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरन्त मौके पर पहुंच कर घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share