उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के सेनीपुर गांव के समीप स्थित रामगंगा नहर में अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को हुई तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास में लगी थी। सफलता न मिलने पर पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सेनीपुर गांव के समीप स्थित राम गंगा नहर में 72 घंटे पूर्व लगभग 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव पड़ा होने की सूचना स्थानीय पुलिस को ग्रामीणों द्वारा मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को नहर से बाहर निकला कर शिनाख्त के प्रयास में लगी थी। कामयाबी न मिलने पर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!