Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज चौराहे के समीप परिजनों के साथ रोड पार कर रही बालिका बाइक की टक्कर से घायल हो गई। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कौशाम्बी जनपद के सैनी थाना क्षेत्र के पराश गांव निवासी मिट्ठू की 6 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी देवी अपने पिता के साथ सदर कोतवाली क्षेत्र के तुरब अली का पुरवा मोहल्ला अपनी ननिहाल आ रही थी। जब वह कोतवाली क्षेत्र के बाकरगंज चौराहे के समीप पिता के साथ रोड पार कर रही थी। तभी रोड से निकले बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दिया। बाइक की टक्कर से लक्ष्मी देवी रोड पर गिरकर घायल हो गई। तुरंत पिता ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By