उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के।सरांय गांव के समीप बाइको भिडन्त में एक बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के देहुली गांव निवासी सवानी का 23 वर्षीय पुत्र सोनू बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था। जब वह सरांय गांव के पास पहुंचा तभी सामने से आ रही बाइक से उसकी भिडन्त हो गयी जिससे वह घायल हो गया। हादशे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरन्त घटना स्थल पर पहुंच कर फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By