G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के जाफरगंज थाना क्षेत्र के कटेलिया गांव में घर के अंदर झोले से रखे सामान को निकालते समय झोले के अंदर छिपे सांप ने बालिका को काट लिया। जिसकी जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के कटेलिया गांव निवासी लक्ष्मी की 10 वर्षीय पुत्री साक्षी घर के अंदर झोले में रखे सामान को निकाल रही थी। तभी झोले के अंदर छिपे सांप ने उसको काट लिया। सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने बालिका को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने जांच के उपरांत उसको मृत घोषित कर दिया तो वही साथ आए परिजन मृतिका के शव को अपने साथ घर लेकर चले गए।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share