Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सकूलपुर गाँव के समीप बालक ई-रिक्शे रोड पर सवार होकर जा रहा था। तभी रोड पर 20 रुपए का नोट पड़ा देखा तो उठाने के लिए चलते ई-रिक्शे से कूदकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सकूलपुर गाँव निवासी राजू का 8 वर्षीय पुत्र अनमोल अपने मामा आनंद के 17 वर्षीय पुत्र हिमांशु के साथ ई-रिक्शे पर सवार होकर अचाकापुर गाँव चक्की में गेंहूँ पिसाने जा रहा था।

तभी रास्ते मे रोड पर 20 रुपए का नोट पड़ा हुआ बालक अनमोल ने देखा तो उठाने के लिए चलते ई-रिक्शे से कूद गया। जिससे वह घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए हुसेनगंज सीएचसी पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स के ईएमटी मनमोहन व पायलेट के सात जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुँचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By