उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दरवेशाबाद गाँव के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घायल अवस्था मे उनको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के उमर गहना गाँव निवासी शिव कुमार का 19 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार

गाँव निवासी दिनेश कुमार का 18 वर्षीय पुत्र रवि कुमार और नरेन्द्र का 19 वर्षीय पुत्र लक्ष्मन तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकले थे। जब इनकी बाइक बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दरवेशाबाद गांव के समीप पहुंची तभी चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार तीनों युवक घायल हो गए

घायल अवस्था मे सभी को इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!