उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाइवे 2 पर महिचा मंदिर के समीप अज्ञात वाहन बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के बुधवन गांव निवासी मुन्ना का 25 वर्षीय पुत्र वीरेंद्र बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था।

जब उसकी बाइक खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर महिचा मंदिर के समीप पहुंची तभी अज्ञात वाहन बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार वीरेंद्र रोड पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। फोन कर घटना की सूचना स्थानीयो ने सरकारी एम्बुलेन्स को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को इलाज के लिए हरदो सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!