उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के शांई गाँव में युवक ने परिवारिक कलह के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार कल्यानपुर थाना क्षेत्र के शांई गांव निवासी सत्यनारायण गुप्ता के 25 वर्षीय पुत्र शैलेश कुमार गुप्ता ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने जब उसको फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो घर में कोहराम मच गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के परिजनों ने बताया कि पत्नी से विवाद चल रहा था। काफी दिनों से शैलेश कुमार परेशान रहता था। परेशानी के करण उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। इस संबंध में चौकी प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है मामले की जांच की जा रही है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!