Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के किसनपुर थाना क्षेत्र के नरौली मजरे गढ़ा गाँव में युवक ने सन्दिग्ध अवस्था मे घर के अंदर कमरे में पंखे के हुक में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नरौली मजरे गढ़ा गाँव निवासी नंरेन्द्र सिंह के 28 वर्षीय पुत्र मान सिंह उर्फ वीपी सिंह ने सन्दिग्ध अवस्था मे अपने घर के अंदर कमरे में पंखे के हुक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिजनों ने जब उसको फांसी के फंदे से लटका हुआ देखा तो घर में कोहराम मच गया। सभी का रोरो कर हाल बेहाल होता रहा। वही घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By