G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिलें के थरियांव क्षेत्र के सरांय उदई गांव में युवक अपने घर में आराम कर रहा था। तभी उसको जहरीले साँप ने काट लिया सांप काटने की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सरांय उदई गांव निवासी छेदीलाल का 30 वर्षीय पुत्र कुलदीप घर में आराम कर रहा था।उसको अपने बिस्तर पर सरसराहट होने का एहसास हुआ।

जब उसने हाथ लगाया तभी उसको जहरीले सांप ने काट लिया। सांप काटने की बात उसने अपने परिजनों को बताई तो तुरंत परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share