उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की खागा कोतवाली क्षेत्र के टेकारी गांव के समीप बाइक की टक्कर से साइकिल सवार घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार हथगांम थाना क्षेत्र के केशवपुर मेलहिया गांव निवासी राम नरायन का 40 वर्षीय पुत्र हरिश्चंद्र साइकिल पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकाला था।

जब वह खागा कोतवाली क्षेत्र के टेकारी गांव के समीप पहुंचा तभी बाइक सवार से उसकी भिडन्त हो गई। जिसमें साइकिल सवार हरिश्चंद्र घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए हथगांम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

Total Views: 0

By

Share
Share