G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में बिजली के खंभे चढ़कर अधेड़ बिजलीं का तार जोड़ रहा था। तभी करंट की चपेट में आकर झुलस कर खंभे से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार राधा नगर थाना क्षेत्र के सथरियांव गांव निवासी स्वर्गीय मंगली का 55 वर्षीय पुत्र राज किशोर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में अपनी बेटी आशा देवी पत्नी स्वर्गीय रामशरन के घर पर काफी समय से रह रहा है। आज वह गांव में बिजली के खंभे पर चढ़कर तार जोड़ रहा था।

तभी करंट की चपेट में आकर झुलस गया और खंभे से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल अवस्था में राज किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं वही अधेड़ की हालात कबीर बनी हुई है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share