उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कस्बे के चौराहे के समीप ई-रिक्शे ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नज़दीकी स्वास्थ केंद्र पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मलवा थाना क्षेत्र के भग्गा सिंह का पुरवा गाँव निवासी सुरजन सिंह का 18 वर्षीय पुत्र दुर्गेश कुमार बाइक पर सवार होकर किसी काम से बिंदकी कस्बे जा रहा था।

जब उसकी बाइक बिंदकी चौराहे के समीप पहुंची तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रहे रिक्शे ने उसकी बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे दुर्गेश बाइक सहित रोड़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए बिंदकी सीएचसी पहुँचाया गया। जहाँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे है।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!