उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले में आठवें राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत हसवा विकास खंड की ग्राम पंचायत शाहीपुर में ग्राम प्रधान धीरेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में पोषण पोटली का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पंचायतीराज विभाग एवं बाल विकास परियोजना विभाग, एवं सी थ्री संस्था के आपसी समन्वय से पोषण पोटली बैठक की गई। जिसमें ग्राम प्रधान धीरेंद्र सिंह यादव ने महिला को बताया कि अपने -अपने बच्चों को कुपोषित से अवश्य बचाएं। जिससे आप का बच्चा बीमार न हो। अपने अपने बच्चों पौष्टिक भोजन खिलाएं। इसके अलावा दुध और विभिन्न प्रकार के फलों को खिलाना है। जिससे बच्चें अधिक स्वास्थ्य रहेगें। और बीमार बच्चों को अपने नजदीक सरकारी अस्पताल में डाक्टरों की सलाह पर इलाज करवाएं। और हम प्रयास करेंगे कि हमारी ग्राम पंचायत स्वास्थ्य और कुपोषण मुक्त हो। यही हमारा प्रयास होगा। कार्यक्रम के अंत में ग्राम प्रधान ने अति कुपोषित अभिषेक, कृष्णा को पोषण पोटली दी गई । इसके अलावा साधना देवी, सुधा देवी, छाया देवी गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व बच्चों को अन्नप्राशन करवाया गया। ग्राम प्रधान धीरेन्द्र सिंह यादव द्वारा ग्राम पंचायत को स्वस्थ और कुपोषण मुक्त वानने पर जानकारी दी गई।अरविन्द यादव ब्लॉक समन्वयक (सी -थ्री संस्था) ने किशोरी स्वास्थ्य बाल विवाह, टीकाकरण, महिला शशक्तिकरण, लैगिक भेदभाव, घरेलू हिंसा, स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार आदि पर विस्तृति जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि जो बच्चें कुपोषित है। उनकी निगरानी उनके अभिभावक, आंगनवाड़ी कार्यकत्री द्वारा की जाएं। ताकि वह बच्चें जल्द स्वस्थ्य हो जाएं। पोषण भोजन, पानी और शरीर द्वारा ग्रहण किए जाने वाले अन्य पदार्थों में मौजूद पोषक तत्वों से प्राप्त होता है। यह शरीर की कार्यक्षमता को बनाए रखता है।विकास को संभव बनाता है। और अच्छे स्वास्थ्य में सहायक होता है। प्रत्येक पोषक तत्व की उचित मात्रा और संतुलित आहार के बिना शरीर सामान्य स्तर पर नहीं चल पाता। इस मौके पर ग्राम प्रधान धीरेंद्र सिंह यादव, आंगनवाड़ी शिव श्री देवी, अधिक संख्या में किशोरी, बच्चें, महिलाएँ, ग्रामीण उपस्थिति रहें।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By