G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर बिलन्दा कस्बे के बाईपास के समीप चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता पुत्र और दामाद तीनों घायल हो गए। घायल अवस्था मे सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के नौबस्ता गांव निवासी रमजान का 45 वर्षीय पुत्र मंजूर अहमद

अपने 23 वर्षीय पुत्र इरफान 22 वर्षीय दामाद मनी पुत्र मेहंदी हसन के साथ बाइक पर सवार होकर शहर किसी काम से आ रहा था। जब बाइक थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 पर बिलन्दा कस्बे के बाईपास के समीप पहुंची तभी चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता पुत्र और दामाद तीनो घायल हो गए।

फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एंबुलेंस नेबसभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उनका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share