Spread the love

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले की सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर जीटी रोड पर स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक के ऑफिस के समीप गाय से टकराकर बाइक सवार घायल हो गया। घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के नया पुरवा गांव निवासी सुंदर लाल का 42 वर्षीय पुत्र अमर कुमार बाइक पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए शहर आया था।

जब उसकी बाइक आबूनगर जीटी रोड पर स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक के ऑफिस के समीप पहुंची। तभी रोड पार कर रही गाय से टकराकर वह घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By