G-FG6935EM07

उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में मक्का मशीन चलाते समय उसका का हाथ मसीन के पट्टे में फस गया। जिससे युवक घायल हो गया हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी इंसाफ अहमद का 25 वर्षीय पुत्र नियाज अहमद मक्का मशीन चला रहा था। तभी चल रही मशीन के पट्टे में उसका हाथ फंसकर वह घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो घर में हडकम्प मच गया। तुरंत उसको अपने वाहन से इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल को भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share