उत्तर प्रदेश फतेहपुर जिले के विकास भवन, सभागार में पवन कुमार मीना, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। डा० जगदीश किशोर, कृषि वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा गोबर की खाद के प्रयोग, पराली प्रबन्धन, मृदा प्रबन्धन एवं जैविक खाद के अधिक प्रयोग की जानकारी तथा कृषक वैज्ञानिक संवाद के माध्यम से अपने व कृषकों के अनुभवों को सीधे कृषक / वैज्ञानिक संवाद के माध्यम से कृषकों को कृषि की नवीनतम कृषि तकनीकी जानकारी उपलब्ध करायी गयी। समीर शुक्ला, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी द्वारा बताया गया कि धान खरीद 01 नवम्बर से प्रारम्भ हो जायेगी। कृषक भाई अपने निकटतम क्रय केन्द्र पर जाकर अपना धान विक्रय कर शासन द्वारा निर्धारित मूल्य प्राप्त कर सकते है। कृषकों द्वारा शिकायत की गयी कि क्रय केन्द्रों के द्वारा कृषकों की फसल पर उनके द्वारा टी०डी०एस० कटौती की जा रही है, उक्त के क्रम में उनके द्वारा कृषकों को अवगत कराया गया कि यदि किसी कृषक की फसल में किसी क्रय केन्द्र के द्वारा टी०डी०एस० कटौती की गयी है तो उसकी लिखित सूचना एवं साक्ष्य उपलब्ध करायें नियमानुसार प्रवर्तन की कार्यवाई की जायेगी। गोपाल कृष्णा, अग्रणी जिला प्रबन्धक द्वारा कृषकों को अवगत कराया गया कि वर्तमान सत्र में शासन द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड ऋण सीमा 3.00 लाख से बढाकर 5.00 लाख न्यूनतम ब्याज दर 4.00 प्रतिशत कर उपलब्ध कराये जाने हेतु निर्गत किये गये है, नोटिफिकेशन बैकों को प्राप्त होते ही नियमानुसार कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराया जायेगा। कृषकों से कृषि यंत्र, पशुपालन, मत्स्य पालन आदि के इच्छुक कृषकों को ऋण हेतु आवेदन करने तथा फसल बीमा योजना के अन्र्तगत फसल बुआई की सूचना एवं फसल बीमा को कराने का सहमति पत्र बैंकों को अपने के०सी०सी० रिन्युवल के दौरान उपलब्ध कराने की अपील की गयी। डा०वेदवृत्त गंगवार, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी द्वारा पशुपालन विभाग में संचालित बकरी, पशुपालन, भेडपालन, मुर्गी पालन आदि योजना तथा अनुदान के बारे में विस्तार से कृषकों को अवगत कराया गया। नरोत्तम कुमार, जिला कृषि अधिकारी द्वारा रबी सत्र की बुआई हेतु उर्वरक उपलब्धता के बारे में कृषकों को बताया गया एवं कृषकों को आश्वस्त किया गया कि जनपद में पर्याप्त उर्वरक की उपलब्धता है, समितियों की मॉग के अनुरूप उर्वरकों का प्रेषण समितिवार किया जा रहा है।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उप कृषि निदेशक फतेहपुर को एग्री स्टैक योजना, पराली को न जलाने का व्यापक प्रचार-प्रसार कृषकों के मध्य किये जाने के निर्देश दिये गये। कृषकों से अपील की गयी कि कृषक पराली न जलाये, कृषकों के पास अनुपयोगी पराली को निकटतम गौशालाओं को 02 ट्राली पराली दान कर निःशुल्क 01 ट्राली गोबर की खाद प्राप्त कर मृदा की उर्वरकता को बढाये। कृषक भाई कम्बाईन हार्वेस्टर से धान फसल की कटाई एस०एम०एम० लगे कम्बाइन हार्वेस्टर से ही फसल कटाई कराये जाने की अपील की गयी। कृषकों के द्वारा रबी सत्र में पर्याप्त उर्वरक उपलब्धता कराये जाने एवं दतौली पावर हाउस के ओवर लोड की समस्या का निदान करने समेत अन्य समस्याएँ उठायी गयी, मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा सम्बन्धित विभागध्यक्षों को कृषकों द्वारा किसान दिवस में उपलब्ध कराये गये प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेकर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाई करने के निर्देश दिये गये। उप कृषि निदेशक, फतेहपुर सत्येद्र सिंह ने किसान दिवस बैठक का संचालन करते हुए गत किसान दिवस में आयी शिकायतों का अनुपालन से कृषकों को अवगत कराया गया एवं कृषकों से धान फसल की पराली को न जलाने, पराली प्रबन्धन करने व पराली को निकटतम गौशालाओं को दान करने की अपील की गयी। पराली के प्रबन्धन हेतु उन्नतशील कृषि यंत्र जैसे सुपरसीडर, हैप्पी सीडर आदि का प्रयोग करने, वेस्ट डिकम्पोजर का प्रयोग कर पराली प्रबन्धन किये जाने तथा फार्मर रजिस्ट्री को कराये जाने की अपील की गयी। किसान दिवस बैठक में उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत, अधिशाषी अभियन्ता, सिंचाई, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबन्धक, जिला उद्यान अधिकारी समेत किसान दिवस में रामदत्त मिश्रा, प्रदेश प्रभारी भारतीय किसान यूनियन, महात्मा टिकैत समूह, श्री राजकुमार सिंह गौतम, जिलाध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन, भारतीस किसान संघ के पदाधिकारी एवं रणविजय सिंह, बजरंग सिंह प्रगतिशील कृषक सहित भारी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9044684414

By

Share
Share
error: Content is protected !!